Spread the love


villager dies after being shot after playing obscene songs by miscreants

गोरखपुर में बवाल।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार


गोरखपुर जिले में बड़हलगंज थाना क्षेत्र के रूदौली, मझवलियां गांव के पास राप्ती नदी के किनारे से मंगलवार की रात से ट्रैक्टर ट्राली से खनन हो रहा है। इस बीच ट्रैक्टर चालक अश्लील गाना बजा रहे थे। जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया।

इस बात को लेकर बुधवार की सुबह बगल के गांव दवनाडीह के कुछ लोग बोलेरो गाड़ी से बड़ी संख्या में असलहा लेकर पहुंच गए। उन्होंने रूदौली गांव में घुसकर गाली-गलौच करने लगे। इसी बीच गांव के राजकिशोर (45) पुत्र रामकेवल ने इसका विरोध किया।

नाराज बदमाशों ने मारपीट शुरू कर दी। इस बीच एक व्यक्ति ने असलहा निकालकर फायर कर दिया, जिससे राजकिशोर के सीने में गोली लग गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर विश्वविद्याल में बवाल मामला: कुलपति व कुलसचिव पर हमले के आरोपी दस छात्र होंगे निष्कासित



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *