Spread the love


misdeed with  real sisters, Mother said raped after kidnapping, Police Station said matter of love affair

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


बांदा जिले के बदौसा थाना क्षेत्र में दो नाबालिग सगी बहनों के साथ अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। दोनों किशोरियों की मां ने गांव के पांच लोगों पर यह आरोप लगाते हुए एसएसपी से कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि थाना पुलिस ने उनकी पुत्रियों को अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से बरामद किया और अब सुलह का दबाव बना रही है।

बदौसा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने मंगलवार को एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 20 जुलाई की रात उसकी 15 वर्षीय व 14 वर्षीय पुत्रियां घर में सो रही थीं। तभी गांव के चार लोग व एक अज्ञात व्यक्ति घर का छप्पर तोड़कर अंदर घुस आए और दोनों पुत्रियों का अपहरण कर ले गए। उन्होंने दोनों पुत्रियों से बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

उसने थाने में सूचना दी, तो पुलिस ने अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से दोनों पुत्रियों को बरामद कर लिया। थाने में चारों आरोपियों और उनके अभिभावकों को बुलाया गया। वहां पुत्रियों का मनचाहा वीडियो बनाकर सुलह कराने का दबाव बनाया गया। महिला ने चारों आरोपियों और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।  साथ ही, कार्रवाई करने को कहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *