मऊ। तहसील परिसर मऊ में पक्के शेड के निर्माण कार्य में रोक लगाने के विरोध में अधिवक्ताओं ने राजस्व न्यायालय के कार्य का बहिष्कार तहसील परिसर में क्रमिक अनशन किया। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया है कि शेड के निर्माण में प्रशासन जानबूझकर अडंगा लगा रहा है, जबकि इसी स्थान पर टीन शेड बना हुआ है अब इसे पक्का निर्माण कराया जा रहा है।
मऊ तहसील परिसर में वरिष्ठ अधिवक्ता प्रफुल्ल चंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में अधिवक्ता अशोक राय, गोरेलाल त्रिपाठी,मुन्नालाल चौबे, शिवसेवक सिंह, बृजेश यादव, अंगद कुमार निषाद, वीरेंद्र कुमार सोनी, दिनेश कुमार त्रिपाठी, संतोष कुमार सिंह, सुरेश तिवारी, लाल मोहम्मद, शिवगणेश पांडेय, सूरज पाल जाटव, सोमेश त्रिपाठी, चंद्रभूषण पांडेय, ध्रुव कुमार द्विवेदी, रविशंकर शुक्ला क्रमिक अनशन में बुधवार को बैठे।
अधिवक्ता संघ मऊ ने डीएम को संबोधित पत्र एसडीएम राकेश कुमार पाठक को दिया। जिसमेंं कहा कि अधिवक्ता संघ मऊ द्वारा सन 2020 में टीन शेड का निर्माण तहसील परिसर में किया गया था। जिसमेें अधिवक्ता व वादकारी बैठते है। इस स्थान पर पक्का शेड बनाने के लिए विधायक निधि से धनराशि दी गई है। जिसका टेंडर भी पास हो गया है। जिस स्थान पर शेड का निर्माण किया जाना है।उस स्थान पर तीन पेड़ भी लगे हुुए हैं। जो फलदार नहीं है। इनको भी काटा नहीं जा रहा है। पक्के शेड के निर्माण की मांग को लेकर बुधवार से राजस्व न्यायालय का बहिष्कार कर अनशन पर बैठ गए हैं। अधिववताओं ने मांग किया है कि पक्के शेड का निर्माण कार्य जल्द से जल्द किया जाए।