Spread the love


CM Yogi visited Shri Banke Bihari in Mathura said Vrindavan will be developed on lines of Kashi

CM Yogi Mathura Visit: सीएम ने श्री बांके बिहारी के किए दर्शन
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तर प्रदेश के मथुरा में बुधवार को सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ पहुंचे। यहां उन्होंने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ वृंदावन के जाम और विश्व विख्यात बांके बिहारी मंदिर में भीड़ प्रबंधन को लेकर समीक्षा बैठक की। सीएम ने कहा कि काशी की तर्ज पर वृंदावन में इन दोनों समस्याओं का समाधान किया जाए। प्लान ऐसा हो कि आगामी सौ वर्ष तक फिर यह समस्या खड़ी न हों। इसके बाद योगी आदित्यनाथ ने बांके बिहारी के दर्शन किए और आगरा के लिए शाम पांच बजे करीब रवाना हो गए।

सीएम योगी आदित्यनाथ दोपहर ढाई बजे करीब वृंदावन स्थित रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम चैरिटेबल हॉस्पिटल में पेट सीटी स्कैन यूनिट का उद्घाटन करने पहुंचे। यहां उन्होंने डॉक्टरों को संबोधित किया। इसके बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ वृंदावन के जाम और बांके बिहारी मंदिर परिसर में भीड़ नियंत्रण को लेकर बैठक की। 

यह भी पढ़ेंः- आगरा पेशाब कांड: पीड़ित भी आया पुलिस के सामने, उस रात किए गए जुर्म की दास्तां सुन कांप गई रूह



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *