करतल। बेसिक शिक्षा विभाग में संविदा पर कार्यरत कर्मचारियों को चार महीने का मानदेय नहीं मिला है। रोषित कर्मचारियों ने आंदोलन की हुंकार भरते हुए शिक्षाधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि यदि जल्द मांग पूरी नहीं होती है तो उग्र आंदोलन के साथ कर्मचारी सड़क पर उतरेंगे।
आउट सोर्सिंग वेलफेयर एसोसिएशन सोसायटी के प्रदेश अध्यक्ष वैभव मिश्रा के आह्वान पर जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह व संरक्षक जितेंद्र कश्यप के नेतृप्त में जिले के सभी ब्लॉक पर कर्मचारियों ने मांगों को उठाया और खंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि बीएसए विभाग के ब्लाक व नगर में संसाधन केंद्रों में कार्यरत संविदा कार्मिकों का इस साल में अप्रैल से मानदेय नहीं मिला है। उन्होंने जुलाई तक का मानदेय मांगा।
कहा कि वर्ष 2011 में भर्ती हुए कर्मियों के मानदेय में कोई वृद्धि नहीं की गई। बजट न होने पर परियोजना निदेशक के निर्देशानुसार वैकल्पिक माध्यमों से वेतन भुगतान होना चाहिए। चेतावनी दी कि मांगे नहीं मानी जाती हैं तो कर्मचारी सड़क पर उतरने के लिए मजबूर होंगे। ज्ञापन देने वालों में एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी नदीम उल्ला खान, जिला उपाध्यक्ष प्रेम पांडेय, अजहरुद्दीन, सुमित, नदीम उल्ला, दानिश हमीद, मुजम्मिल खान, राजेश, ज्ञान सिंह, रूपा पाठक, शहजादे खान, राजेंद्र प्रसाद, पवन गांधी भी शामिल रहे।
