Spread the love


Three in custody including mining department personnel recovering from truck drivers

सांकेतिक फोटो
– फोटो : Social Media

विस्तार


फोरलेन पर ट्रक चालकों से वसूली कर रहे तीन लोगों को ग्रामीणों ने पकड़कर गीडा पुलिस को सौंप दिया। जांच में पता चला कि पकड़े गए लोगों में शामिल अशोक कुमार खनन विभाग का कर्मचारी है। इसकी पुष्टि होने के बाद उसे निलंबित कर दिया गया। अन्य दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, खनन विभाग में तैनात बड़े बाबू अशोक कुमार अपने भतीजे व प्राइवेट व्यक्तियों के साथ बोलेरो गाड़ी से लगातार तीन दिन से चेकिंग के नाम पर ट्रक चालकों से अवैध वसूली कर रहे थे। आरोप है कि मंगलवार रात में ये तेनुआ टोल प्लाजा के पास वसूली करते थे।

इसे भी पढ़ें: आंखों की करें विशेष देखभाल, तेजी से फैल रहा है कंजेक्टिवाइटिस

स्थानीय लोगों व चालकों ने उनको पकड़कर गीडा पुलिस को सौंप दिया। मौके पर इनके पास से वसूली के कुछ रुपये बरामद हुए हैं। इनकी गाड़ी पर उत्तर प्रदेश सरकार लिखा है। थानाध्यक्ष गीडा रतन पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *