Spread the love


जिला पंचायत अध्यक्ष ने लगाए षड़यंत्र रचकर जानमाल की धमकी देकर मांग मनवाने के आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी

ललितपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष ने आठ जिला पंचायत सदस्यों पर षड़यंत्र रचकर मानसिक रूप से परेशान करके धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आठ आरोपी जिला पंचायत सदस्याें के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया कि पिछले कुछ समय से कुछ जिला पंचायत सदस्यों ने अन्य लोगों के साथ आर्थिक व मानसिक रूप से परेशान करने का षड़यंत्र कर रहे हैं। इससे वह काफी आहत है। उन्हें लीलाधर दुबे उर्फ कुल्लू निवाासी बांसी, अरविंद सिंह उर्फ रजऊ राजा निवासी ग्राम मैगुवां, वीर सिंह बुंदेला निवासी ग्राम रामगढा, लल्लू अहिरवार निवासी ग्राम सैदपुर, मनोज कुशवाहा निवासी नाराहट, सुरेंद्र रजक निवासी ग्राम जखोरा, आशीष रावत निवासी ग्राम बानपुर और रामू कुशवाहा द्वारा जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

पत्र में जिपं अध्यक्ष ने आरोपी उसके साथ किसी प्रकार की कोई घटना को अंजाम दे सकते हैं। इसके साथ उसके या परिवार वालों के साथ कोई घटना घटित होने का जिम्मेदार आरोपियों को समझे जाने की बात पत्र में कही। एसपी के आदेश पर पुलिस ने सभी आठ आरोपी जिला पंचायत सदस्यों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जिपं अध्यक्ष व सदस्यों में चल रही आपस में खींचतान

पिछले दिनों जिला पंचायत के आधा दर्जन से अधिक सदस्यों ने जिलाधिकारी को एक प्रार्थना पत्र देकर जिला पंचायत अध्यक्ष पर अभद्रता, सम्मान न देने व जिला पंचायत संबंधी सूचना न देने के आरोप लगाए थे। इसके बाद जिला पंचायत में जिपं अध्यक्ष व सदस्यों के बीच चल रही खींचतान सोशल मीडिया पर भी आ गई थी। इसमें दोनों ही पक्ष एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *