संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Fri, 28 Jul 2023 01:00 AM IST
ललितपुर। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल के संयुक्त तत्वावधान में बृहस्पतिवार को राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने ब्लॉक स्तर से आए मंगल दल के पदाधिकारियों को खेलकूद सामग्री का वितरण किया। उन्होंने प्रत्येक ग्राम पंचायत में खेल के मैदान का निर्माण कराने के निर्देश देते हुए ग्रामीणों को खेल के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।
विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सीडीओ केके पांडेय ने कहा कि शरीर स्वस्थ रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक न्याय पंचायत स्तर पर एक खेल का मैदान बनवाए जाने का प्रयास करेंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन ने कहा कि खेल एवं योग के माध्यम से युवा अपने साथ-साथ गांव के युवाओं का भी शारीरिक एवं मानसिक विकास करने का प्रयास करेंगे।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन, सांसद प्रतिनिधि दिनेश गोस्वामी, धर्मेंद्र गोस्वामी, डीडीओ केएन पांडेय,जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन मिश्रा, जिला युवा कल्याण एवं प्राविद अधिकारी बृजेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मेराज अहमद खान ने किया।
