
ग्रामीणों को समझाती पुलिस
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़ जिले के बहावनपुर गांव निवासी युवक मारपीट में घायल हो गया था। गुरुवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में तीन लोग नामजद किए गए थे। जिसमें एक को पकड़ कर पुलिस ने शांतिभंग में चालान कर दिया था। गुरुवार देर रात शव घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। शुक्रवार को परिजन और गांव की महिलाएं शव लेकर आरोपियों के गांव की ओर जाने लगीं। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उन्हें समझाया और शव का अंतिम संस्कार कराया। इस दौरान घंटों हंगामा मचा रहा।
रौनापार थाना क्षेत्र के बहावनपुर गांव निवासी सोनू का पैसों के लेनदेन को लेकर 18 जुलाई की रात को विरोधियों ने सोनू को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। जहां से उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। वहीं सोनू के जीजा ने रौनापार थाने में तीन के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था।
परिजनों को 50 लाख मुआवजा दिलाए जाने का आश्वासन
पुलिस ने एक आरोपी धर्मेंद्र को पकड़ा था और शांतिभंग में चालान कर दिया था। गुरुवार देर रात देर रात मृतक का शव घर पहुंचा तो तनाव को देखते हुए फोर्स की तैनाती कर दी गई थी। शुक्रवार को शव अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुआ तो सीओ महेंद्र शुक्ला, एसडीएम अतुल गुप्ता आदि मौके पर पहुंच गए। एसडीएम ने मृतक के परिजनों को 50 लाख मुआवजा दिलाए जाने का आश्वासन दिया।
