Spread the love


ललितपुर। सर्पदंश सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत शुक्रवार को कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बालिकाओं ने जागरूकता रैली भी निकाली। ब्लॉक मड़ावरा के ग्राम गौना में शुक्रवार को सर्पदंश सुरक्षा सप्ताह के तहत कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में एक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें शिक्षिका स्नेहलता श्रीवास्तव व कल्पना ने बच्चों को सर्पदंश और विभिन्न आपदाओं को लेकर विभिन्न प्रकार की जानकारी देकर जागरूक किया गया। साथ में सर्पदंश के इलाज से लेकर बचाव के तरीके बताए। इसके बाद गांव में बालिकाओं ने रैली निकाली। जिसमें लोगों को आपदा प्रबंधन में हो रहे बदलाव एवं जागरूकता सहित आपदा के समय किस प्रकार से बचाव कर सकें इस बारे में जागरूक किया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *