संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sat, 29 Jul 2023 01:08 AM IST
चित्रकूट/शिवरामपुर/पहाड़ी। ग्रामीण क्षेत्रों मेंं बिजली की आपूर्ति व लो वोल्टेज की समस्या दूर नहीं हो रही है। शिवरामपुर के फीडर की एक केबल लाइन फुंक गई है। इससे शिवरामपुुर क्षेत्र के गांवों की बिजली की आपूर्ति बृहस्पतिवार की रात को बंद रही। लोढ़वारा फीडर से जोड़कर बिजली की आपूर्ति की गई। वहीं चित्रकूट स्थित जानकीकुंड के वार्ड नंबर 11 ट्रांसफार्मर फुंक जाने पर पंजाबी आश्रम के साधु संतों सहित वार्ड सदस्य ने अवर अभियंता को पत्र देकर नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है। परसौंजा गांव के ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता बृजेश कुमार को पत्र सौंपा। कहा कि बिजली की आपूर्ति न होने से नलकूप नहीं चल रहे इससे खेतों की सिंचाई नहीं हो पा रही है।
जिले में एक सप्ताह से ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति निर्धारित किए गए रोस्टर नहीं की जा रही है। कई गांवों मेें रात-रात भर बिजली की आपूर्ति नहीं की जा रही है। समस्या के निदान के लिए परसौंजा गांव के ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता बृजेश कुमार को पत्र सौंपा है। इसी तरह से लोढ़वारा फीडर से बिजली की आपूर्ति बंद होने से मकरी पहरा, भंभौर आदि गांवों में बिजली की आपूर्ति शुक्रवार की सुबह 11 बजे से 4 बजे तक बंद रही। बिजली विभाग के अधिशाषी अभियंता रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि शिवरामपुर स्थित फीडर की केबिल फुंक गई थी। जिसको सही कर बिजली की आपूर्ति चालू कर दी गई है। वहीं चित्रकूट स्थित जानकीकुंड के वार्ड नंबर 11 ट्रांसफार्मर फुंक जाने पर पंजाबी आश्रम के साधु संतों सहित वार्ड सदस्य ने अवर अभियंता को पत्र देकर नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है।
