Spread the love


चित्रकूट। प्रदेश के अपर मुख्य सचिव (पंचायती राज, कृषि उत्पादन आयुक्त, अवस्थापना औद्योगिक विकास आयुक्त) मनोज कुमार सिंह ने गुरुवार को जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन रैपुरा पेयजल समूह योजना का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदाई संस्था जीबीपीबीआर के प्रोजेक्ट मैनेजर को निर्देश दिए कि मैन पावर बढ़ाकर कार्यो को तेजी से कराया जाए।

गुरुवार की शाम को निरीक्षण के दौरान उन्होंने गुंता बांध में इंटेकबेल, अगरहुडा में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में फिल्टर हाउस, क्लोरिफिकेटर, केमिकल हाउस, विद्युत केंद्र, वाटर सप्लाई आदि को देखा। इस दौरान पौधारोपण भी किया। अगरहुडा ग्राम के कनेक्शनधारकों से पेयजल सप्लाई के बारे में जानकारी की। डीएम अभिषेक आनन्द ने बताया कि इस परियोजना से अभी 10 गांव में सप्लाई कराई जा रही है। शेष गांव में कनेक्शन पाइप लाइन का कार्य चल रहा है। निरीक्षण के दौरान सीडीओ अमृतपाल कौर, एडीएम नमामि गंगे सुनंदू सुधाकरण, डीपीआरओ कुमार अमरेंद्र, एक्सईएन जल निगम संजय कुमार, एएमओ सुधीर कुमार, अपर डीपीआरओ रमेश चंद गुप्ता सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

पर्यटन थाना स्वीकृति को भेजे शासन को प्रस्ताव

चित्रकूट। डीएम अभिषेक आनंद ने पर्यटन विभाग के अंतर्गत कराए जा रहे कार्यो, रामघाट, परिक्रमा मार्ग चौड़ीकरण, तीर्थ क्षेत्र विकास परिषद कार्यालय के लिए भूमि के संबंध में किये गए कामों की समीक्षा की। पर्यटन विभाग के निर्माणाधीन परियोजनाओं के संबंध में क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी से कहा कि चित्रकूट परीक्षेत्र में पर्यटन थाना भी शासन की स्वीकृत के लिए भेजें। तुलसीदास पर्यटन स्थल के सौदरीकरण के संबंध में कार्यदाई संस्थाओं से जानकारी की। उन्होंने कहा कि इसे 15 दिन में पूर्ण कराएं। संवाद



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *