सरैंया (चित्रकूट) । सेवानिवृत्त शिक्षक के बाइक की डिकी से 50 हजार रुपये व अन्य सामग्री टप्पेबाजों ने पार कर दिए। पीडि़त ने कोतवाली में तहरीर दी है। सुनवाई न होने पर पीडि़त ने एसपी से गुहार लगाई है।
बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के सेमरदहा के लोहसरिया पुरवा निवासी श्रीध्वज सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। वह 25 जुलाई को मुख्यालय स्थित स्टेट बैंक कर्वी में एक लाख रुपये निकाले थे। इसके बाद उन्होंने 50 हजार रुपये बाइक की डिकी में डाल दिए थे और 50 रुपये जेब में रखे थे। वह शंकर बाजार स्थित दुकान में बाइक खड़ी कर बीज खरीदने के लिए गए थे। वापस आकर देखा तो डिकी से रुपये व बैंक पासबुक, चेकबुक व अन्य जरूरी कागजात गायब थे। उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी पुुलिस को दी। इसके बाद वह कर्वी कोतवाली में तहरीर भी दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद पीड़ित ने एसपी से रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है।
