Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा

Updated Sun, 30 Jul 2023 01:10 AM IST

नरैनी। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने किशोर के अपहरण मामले में तीन महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

कोतवाली क्षेत्र के बरकोला कला गांव निवासी राजुद्दीन ने सिविल जूनियर डिवीजन न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसका पुत्र जुबैर 20 जून से घर से लापता हो गया था। एक सप्ताह तक उसकी तलाश करते रहे लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया। उन्होंने गुमशुदगी की सूचना पुलिस को दी थी। इस बीच जानकारी मिली कि गांव की रईसा ने अपनी बहन रेशमा के घर में उसके पुत्र को बंद किए हैं।

इस बारे में जब उसने रेशमा से पूछताछ की तो रेशमा उसकी बहन रईसा व शहनवाज तीनों लोगों ने अभद्रता कर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह गौर ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर भावतपुर (अजयगढ़, पन्ना) (मध्य प्रदेश) निवासी रईसा, उसकी बहन छिपटहरी (बांदा) निवासी रेशमा व शहनाज निम्रीपार, बांदा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *