Spread the love


Four arrested including three teachers for raping a girl student, SIT and Crime Branch are investigating

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


चित्रकूट जिले के मानिकपुर कस्बे में छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने तीन शिक्षकों और पीड़ित के ममेरे भाई को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। कस्बे के एक कॉलेज की छात्रा ने अपने ही कॉलेज के प्रिंसिपल समेत शिक्षकों के खिलाफ पांच माह में कॉलेज परिसर में ही कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था।

मामले में अभी एसआईटी और क्राइम ब्रांच की टीम जांच कर रही है। पुलिस ने पहले एक शिक्षक इरशाद के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद मामले की जांच एसआईटी व क्राइम ब्रांच की टीम ने की। इसमें सभी संभावित स्थलों के सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल कॉल डिटेल व उसके सहयोगियों से पूछताछ करने साथ ही पीड़िता के घर जाकर कई सबूतों का मिलान किया गया।

पीड़ित छात्रा से जानकारी लेने के बाद पुलिस ने शिक्षक इरशाद, मुईन खान, आदित्य और पीड़ित छात्रा के ममेरे भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। छात्रा ने तीन शिक्षकों के अलावा प्रधानाचार्य के खिलाफ भी दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था, लेकिन अभी तक प्रधानाचार्य की गिरफ्तारी नहीं हुई। इसको लेकर सवाल किए जा रहे हैं। एसपी वृंदा शुक्ला ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *