Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

Updated Mon, 31 Jul 2023 01:37 AM IST

ललितपुर। विषाक्त पदार्थ खाने से महिला की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया। रास्ते में ले जाते समय उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना बार अंतर्गत ग्राम धमना निवासी हरीबाई (23) ने रविवार की सुबह विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने महिला की हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। जहां झांसी ले जाते समय रास्ते में हरीबाई की मौत हो गई। घटना को लेकर मृतका के पिता महेंद्र निवासी ग्राम कुंडेश्वर जमडार टीकमगढ़ ने बताया कि वह शनिवार को अपनी पुत्री हरीबाई को लाने के लिए धमना पहुंचे। रविवार की सुबह साढ़े नौ बजे उसने हरीबाई को तैयार होने की बात कही। हरीबाई कमरे में पहुंची और रोने लगी। कारण पूछा तो कुछ नहीं बताया। इसी दौरान उसे उल्टियां होने लगी और वह बेहोश हो गई। वह लोग उसे बार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। झांसी ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के एक पुत्री है और करीब 5-6 वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी। मृतका के ससुरालीजन व पिता ने अज्ञात कारण के चलते आत्महत्या करना बताया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *