Spread the love


बांदा। पति ने मोबाइल फोन पर अपशब्द कहा तो क्षुब्ध महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। पड़ोसियों ने जंगले से झांका तो उसका शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पुलिस ने दरवाजा तोडक़र शव को निकाला। साथ दिल्ली न ले जाने पर पति से एक साल से विवाद चल रहा था।

शहर कोतवाली क्षेत्र के धीरज नगर मोहल्ले में किराए के कमरे में रह रही भदबे (फतेहपुर) निवासी अंकिता सिंह (25) ने रविवार को सुबह करीब 11 बजे कमरे के अंदर पंखे के छल्ले से दुपट्टे से फंदा लगा लिया। काफी देर तक जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो मकान मालिक और पड़ोसियों को शक हुआ। उन्होंने घर के जंगले से झांककर देखा तो फंदे से लटक रही थी। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस और परिजनों को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला।

देहात कोतवाली क्षेत्र के पचनेही गांव निवासी मां नीलम सिंह ने बताया कि उसने बेटी अंकिता की शादी 22 जुलाई 2020 में भदबे (फतेहपुर) के अविनाश सिंह के साथ की थी। अविनाश दिल्ली में एक प्राइवेट बैंक में मैनेजर है। कोई संतान भी नहीं है। एक साल पहले अंकिता के ससुर के निधन होने पर उसने पति के साथ दिल्ली जाने की बात कही थी। इस पर उसका पति से विवाद हो गया था। देवर और ननद ने उसके साथ मारपीट भी की थी। इसी विवाद के चलते वह साल भर से मायके पचनेही गांव में रह रही थी। बांदा में ब्यूटीपार्लर का कोर्स करने के लिए वह अभी पांच दिन पहले धीरज नगर मोहल्ले में किराए का कमरा लेकर रहने लगी थी। दो दिन पहले उसके पति अविनाश ने उसे फोन पर अपशब्द कहे थे। इसकी रिकार्डिंग भी उसने मां को भेजी थी।

इसी से क्षुब्ध होकर उसने फंदा लगाया है। घटना के संबंध में शहर कोतवाल मनोज शुक्ला ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। परिजन पति-पत्नी का विवाद बता रहे हैं। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *