Spread the love


नरैनी। थाना क्षेत्र में एक वृद्ध को अन्ना पशु ने पटक दिया। इससे उसको गंभीर चोटें आईं हैं। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कालिंजर थाना क्षेत्र के कटरा कालिंजर गांव निवासी कमल (65) कुंजा मोहर्रम की दसवीं को ताजिया, ढाल और सवारियां देखने के लिए गांव से कालिंजर गया था। देर शाम को एक अन्ना मवेश्नी ने उसके ऊपर हमला कर दिया। उसे सींग से उछालकर पटक दिया। इससे उसका दाया पैर टूट गया। राहगीरों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और वृद्ध को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *