संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Tue, 01 Aug 2023 12:49 AM IST
मड़ावरा। धार्मिक कथा और दर्शन के लिए अमझरा गई एक महिला सोमवार देरशाम कुछ ग्रामीण उसे गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ावरा लेकर आए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अस्पताल में मौजूद थाना मड़ावरा अंतर्गत ग्राम सीरोंन निवासी संजू कुशवाहा ने बताया कि वह पत्नी भूरी उर्फ सुषमा (25) और अन्य परिजनों समेत गांव के एक ट्रैक्टर से धार्मिक कथा एवं दर्शन के लिए थाना नाराहट अंतर्गत धार्मिक क्षेत्र अमझरा घाटी मंदिर गया था जहां दर्शन के दौरान सुषमा सीढ़ियों से नीचे गिरकर घायल हो गई। अस्पताल में उसे मृत घोषित करते ही परिजन शव को अस्पताल से लेकर घर चले गए। महिला की मौत कैसे हुई कुछ लोगों ने बताया कि महिला ट्रैक्टर के बोनट पर बैठी थी जहां से वह गिर गई। बहरहाल महिला की मौत कैसे हुई इसका जांच के बाद ही पता चलेगा।
