संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Tue, 01 Aug 2023 12:38 AM IST
ललितपुर। थाना पाली अंतर्गत ग्राम बंट में स्थित तालाब में सोमवार को युवक का शव पड़ा मिला। उसकी शिनाख्त गांव के ही एक युवक के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने शराब के नशे में बंट तालाब में कूदकर आत्म्हत्या करना बताया है।
सोमवार की सुबह थाना पाली अंतर्गत ग्राम बंट के तालाब पर कुछ लोग गए थे। इस दौरान उन्हें बांध में एक युवक का शव पड़ा मिला। लोगों ने तालाब से शव को बाहर निकाला। शव की शिनाख्त गांव के ही हल्के सहरिया (35) के रूप में की। परिजनों ने बताया कि रविवार की शाम करीब सात बजे हल्के शराब के नशे में था। इसके बाद वह वहां से चला गया था। वापिस घर नहीं आने पर उसकी खोजबीन की। सुबह बंट के तालाब में उसका शव पड़ा हुआ मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने शराब के नशे में तालाब में कूदकर आत्महत्या करना बताया है।
