Spread the love


Uttar Pradesh: Sanjeev Pathak becomes the director of the third Khelo India University Games

संजीव पाठक
– फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में होने वाले खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2023 की तैयारी जोरों पर है। इसी बीच संजीव पाठक को तृतीय खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का तकनीकी निदेशक नियुक्त किया गया है। 24 मई से 03 जून 2023 तक होने वाले तीसरे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2023 उत्तर प्रदेश के चार जिलों लखनऊ, गौतम बुद्ध नगर, गोरखपुर तथा वाराणसी में खेले जाएंगे। इसमें 200 विश्वविद्यालयों के करीब 4000 खिलाड़ी 21 विभिन्न खेलों में हिस्सा लेंगे। टेबल टेनिस खेल की प्रतियोगिता लखनऊ के बाबू बनारसी दास स्टेडियम में दिनांक 24 से 27 मई 2022 तक खेली जाएगी। इसमें पुरुष एवं महिला वर्ग में 16-16 टीमें प्रतिभाग करेंगे।

टेबल टेनिस की प्रतियोगिता में भारतीय टेबल टेनिस महासंघ द्वारा उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष संजीव पाठक को खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2023 के लिए तकनीकी निदेशक बनाया गया है। संजीव पाठक की इस उपलब्धि के लिए उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस संघ के पूर्व सचिव अरुण बनर्जी, यूपी टेबल टेनिस संघ के सचिव निर्मोई मित्रा, पूर्व अध्यक्ष प्रभात चतुर्वेदी, कानपुर जिला टेबल टेनिस संघ के सचिव संजय टंडन, गीता टंडन कपूर, आशीष कपूर, सुनील सिंह, अरुण दुबे, आशुतोष सत्यम झा, अविनाश यादव आदि ने बधाई दी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *