Spread the love


तालबेहट। चौकी तेरई फाटक अंतर्गत ग्राम रामपुर के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो जाने से चार लोग घायल हो गए। जिसमें दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के चंदेरी थाना अंतर्गत ग्राम नानौन (एमपी) निवासी प्रदुमन पुत्र बालकिशन, पत्नी सोनम और साले सुखपाल के साथ थाना पूराकलां अंतर्गत ग्राम ऐवनी अपनी रिस्तेदारी में आए थे। सोमवार की शाम जब वह बाइक से अपने घर नानौन जा रहे थे तभी सामने से बाइक से आ रहे दावनी निवासी मोनू पुत्र देशराज की बाइक आमने सामने से टकरा गई। इस घटना में चारो लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया। जहां प्रदुमन और सोनम की गंभीर हालत होने पर दोनों को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। संवाद



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *