Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट

Updated Wed, 02 Aug 2023 01:05 AM IST

चित्रकूट। अन्ना मवेशियों की समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने जिले के पांचों ब्लाक परिसर में प्रदर्शन किया।

जिले के अधिकारियों ने किसानों से वादा किया था कि 30 जुलाई तक सभी गोशालाओं का का संचालन शुरु हो जाएगा। लेकिन अभी भी मवेशी घूम रहे हैं। इसके बाद ब्लाक के वीडीओ को ज्ञापन सौंपा। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जिले के रामनगर, मानिकपुर, मऊ, सदर ब्लाक सहित पहाड़ी ब्लाक में प्रर्दशन किया। मऊ ब्लाक में यूनियन के जिलाध्यक्ष राम सिंह ने कहा कि एक ओर जहां सूख से किसान परेशान है वही अन्ना मवेशी खेतों में घुसकर तैयार हो रही फसल के नष्ट कर रहे हैं। अन्ना मवेशियों को गोशाला में नहीं रखा जा रहा है। जबकि जिले के अधिकारियों ने किसानों से वादा किया था। जिले की सभी गोशालाओं का संचालन 30 जुलाई से शुरु कर अन्ना मवेशियों को रखा जाएगा। इसके बाद वादे से मुकर गए। ब्लॉक अध्यक्ष रामनगर रमेशचंद्र पाठक ने बताया कि जनपद के विद्युत विभाग लूट का अड्डा बन हुआ है विद्युत विभाग द्वारा किसानों को लो.वोल्टेज विद्युत कटौती मनमानी बिलों व बिजली की जांच के नाम पर वसूली की जाती है। ब्लाक अध्यक्ष कर्वी ब्लॉक अध्यक्ष नरेश सिंह ने जनपद को सूखा घोषित करने की मांग की है भाकियू के जिला मीडिया प्रभारी देवेन्द्र सिंह ने कहा कि जनपद में खरीफ फसलों के अक्षादन का क्षेत्र कम होता जा रहा है मोटे अनाज का उत्पादन न के बराबर हो गया है ब्लॉक अध्यक्ष पहाड़ी जसवंत सिंह ,जिला महामंत्री अरुण कुमार पांडेय मंडल सचिव उदय नारायण सिंह, शिवदयाल सिंह बघेल, राजकिशोर सिंह, विनय कुमार त्रिपाठी शैलेन्द्र सिंह, जयनारायण सिंह, योगेंद्र सिंह, अर्जुन सिंह आदि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *