Spread the love


– बाथरूम में महिला हुई थी अचेत, जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने किया मृत घोषित

संवाद न्यूज एजेंसी

ललितपुर। संदिग्ध परिस्थिति में अचेतावस्था में जिला अस्पताल लाई गई महिला को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने हार्ट अटैक से मौत की संभावना जताई है।

कस्बा पाली के मोहल्ला कुरयाना निवासी सपना (25) पत्नी अशोक कुशवाहा को मंगलवार को संदिग्ध परिस्थिति में अचेतावस्था में जिला अस्पताल उसके परिजनों द्वारा लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसके शरीर का परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना के बारे में मृतका के परिजनों ने बताया कि करीब 20 दिन पूर्व सपना का प्रसव हुआ था, जिसमें उसने एक लड़के को जन्म दिया था। मंगलवार की सुबह करीब 5 बजे सपना सोकर उठी और बाथरूम में गई। यहां उसे चक्कर आए और वह अचेत होकर गिर गई थी। जिसे जिला अस्पताल लाया गया था। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर मृतका के मायके पक्ष ग्राम टीकरा तिवारी के लोग भी मौके पर पहुंच गए थे। मायके पक्ष व ससुरालीजनों ने सपना की मौत हार्ट अटैक से होने की संभावना जताई है। मृतका के एक पुत्र व एक पुत्री है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *