Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा

Updated Wed, 02 Aug 2023 01:04 AM IST

बांदा। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना की जिला स्तरीय बैठक कलक्ट्रेट में हुई। जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने मत्स्य पालन के लिए महिलाओं को प्रेरित कर उन्हें आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाया जाए।

उन्होंने अधिकारियों को मत्स्य पालन पुष्टाहार, रोजगार सहित मत्स्य उत्पादन एवं उत्पादकता को बढ़ाने के लिए मछुआरों एवं मत्स्य पालकों को योजनाओं का लाभ दिलाए जाने के निर्देश दिए। मत्स्य उत्पादन बढ़ने से मत्स्य पालकों की आर्थिक स्थिति में सुधार व रोजगार के अवसर सृजित होंगे। ग्रामसभा के तालाबों में मत्स्य बीज बैंक की स्थापना के लिए प्राप्त आवेदनों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।

डीएम ने निजी भूमि तालाब निर्माण /निवेश, बायोफ्लोक पोंड तथा साइकिल विद आइसबाक्स योजना में 165 लाभार्थियों के कार्य की स्थिति की समीक्षा और अवशेष कार्यों को शीघ्र करने को कहा। मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य, उप निदेशक कृषि विजय कुमार, जिला कृषि अधिकारी सहित सहायक निदेशक मत्स्य आदि अधिकारी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *