Spread the love


नरैनी। केन नहर में नहाने गया बालक पानी में डूब गया। गांव वालों व पुलिस ने मशक्कत से सात घंटे बाद नदी से शव बरामद किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कोतवाली क्षेत्र के पनगरा गांव का सलमान (8) अपने घर से सोमवार को सुबह केन नहर में नहाने गया था। नहाते समय वह तेज बहाव में पहुंच गया और पानी में डूब गया। काफी देर तक नहीं दिखने पर वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाया। आसपास के ग्रामीणों ने नहर में कूद कर उसकी तलाश की। सूचना पाकर तहसीलदार तिमराज सिंह, कोतवाली एसआई कमल सिंह आदि ने कैनाल बंद कराकर बालक की खोजबीन शुरू कराई। सात घंटे बाद देर शाम शव मिला। पिता बाकर अली ने बताया कि एकलौता पुत्र था। एक पुत्री सोफिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *