Spread the love


चित्रकूट। निकाय चुनाव के लिए चल रहा प्रचार मंगलवार की शाम छह बजे से थम गया। बुधवार को कर्वी, मानिकपुर, मऊ व राजापुर से मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। प्रचार के अंतिम दिन भाजपा, सपा, कांग्रेस, बसपा और आप के अलावा निर्दलीयों ने जुलूस निकालकर मतदाताओं को लुभाने की कोशिश की।

जिले की नगर पालिका परिषद चित्रकूटधाम, तीन नगर पंचायतों मानिकपुर, राजापुर और मऊ के लिए चुनाव हो रहे हैं। कई दिनों से चल रहा चुनाव प्रचार मंगलवार की शाम 6 बजे से थम गया। प्रचार के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने पूरा दमखम लगा दिया। भाजपा, सपा, कांग्रेस, बसपा और आप के अलावा निर्दलीयों ने जुलूस निकाला।

इससे कई बार शहर के प्रमुख मार्गों पर जाम लगा। पुलिस की टीमें लगातार जाम हटाने में लगी रहीं। जिला प्रशासन ने मतदान कराने की तैयारियां शुरू कर दी है। पोलिंग पार्टियों को बूथों तक पहुंचाने के लिए वाहनों का अधिग्रहण करने के साथ ही मतदान पेटियों को सुरक्षित बूथों तक पहुंचने के लिए इंतजाम किए गए। प्रेक्षक राजेश कुमार पांडेय के साथ डीएम अभिषेक आनंद व एसपी वृंदा शुक्ला ने बनाए गए बूथों का निरीक्षण सफाई, पानी व बिजली की व्यवस्था देखी। कर्वी, राजापुर, मानिकपुर व मऊ तहसील ब्लाक परिसर से पोलिंग पार्टियों की रवानगी की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *