Spread the love


घोसी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के कुचहरा गांव में धर्मांतरण कराने के आरोप में पुलिस ने चार नामजद एवं कई अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमे के अनुसार, रामजीयन राजभर के मकान में कुछ लोगों को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। सूचना मिलने पर हिंदू जागरण मंच के अतुल राय, गांव के सुरेंद्र चौहान, महन्थ महेश योगी, आशू, अभिनन्दन पहुंचे। वहां 50 से अधिक महिलाओं के साथ पांच-सात पुरूष थे। आरोप है कि रामजीयन, उनका पुत्र लालजी राजभर, शम्भू सहित तीन चार लोग बाइबिल वितरित कर सनातन धर्म को त्याग कर इसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे थे। अतुल ने पूछा तो उक्त लोगों ने गालीगलौज करने के साथ जान से मारने के लिए दौड़ा लिया। पुलिस ने अतुल राय की तहरीर पर चार नामजद एवं कई अज्ञात लोगों के विरुद्ध धर्म परिवर्तन कराने आदि के आरोप में मुकदमा दर्ज किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *