Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट

Updated Tue, 29 Aug 2023 11:43 PM IST

चित्रकूट। हिंदू धर्म पर स्वामी प्रसाद मौर्य के विवादित बयान पर उनकी निंदा करते हुए जगदगुरु रामभद्राचार्य महाराज ने उन्हें मूर्ख, पागल के साथ सठिया जाने की बात कही है। कहा है कि स्वामी प्रसाद मौर्य पूरी तरह से राजनीति में पराजित हैं। भारत में रहने वाले सभी हिंदू हैं। 2024 के लोकसभा पर कहा कि जिस तरह चंद्रयान-3 सफल हुआ उसी तरह चुनाव में मोदी-3 सफल होकर पीएम बनेंगे।

मंगलवार को आश्रम में जगदगुरु ने कहा कि ब्राहम्ण धर्म ही सनातन वैदिक धर्म है। यह शास्त्रों से प्रमाणित हो चुका है। हिमाचल से लेकर हिंदू सरोवर पर्यंत भारत भूमि में जो भी रहते हैं वह हिंदू हैं। निषाद राज को भगवान श्री राम ने अपने गले लगाया। पराजित व्यक्ति टीवी में अपना नाम करने के लिए कुछ न कुछ बोलता रहता है।

इसी क्रम में 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए विपक्षी दलों की ओर से गठबंधन को लेकर की जा रही बैठक को लेकर जगतगुरु ने कहा है कि चुनाव में विपक्षी बुरी तरह पराजित होंगे। कहा कि विपक्षियों की ओर से जो जाति जनगणना की मांग की जा रही है वह बिल्कुल गलत है। केंद्र सरकार को ही जनगणना कराने का अधिकार है। अगर जाति जनगणना करवाते भी हैं तो भी उससे कोई नुकसान नहीं होगा लेकिन यह होना नहीं चाहिए।

कहा कि वाराणसी के ज्ञानवापी के हो रहे सर्वे पर जीत ही हमारी होगी। मैंने स्वयं ही बाल्य काल में ज्ञानवापी का जल पिया था। वहां का एक घूंट जो जल पीले वह प्रतिभा से संपन्न हो जाता है। 2024 के पहले ही निर्णय आ जाएगा लेकिन जब भी निर्णय आएगा जीत हमारी ही होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *