Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा

Updated Tue, 29 Aug 2023 11:15 PM IST

बांदा। अतर्रा थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्धहालात में मौत हो गई। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गर्दन पर फंदे के निशान थे।

अतर्रा थाना क्षेत्र तिलक नगर निवासी प्रियंका (35) पत्नी पुष्पेंद्र को मंगलवार को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस के अनुसार मकान के ऊपरी मंजिल पर लोहे की रॉड पर साड़ी से फंदा लगा लिया था। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया।

यहां से उसे रेफर कर दिया गया था, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। उसके दो बेटे थे, जिसमें एक ढाई व दूसरा एक साल का है। उसका मायका कर्वी के मानिकपुर में है, उनको जानकारी दे दी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *