Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट

Updated Thu, 31 Aug 2023 12:59 AM IST

मानिकपुर। मुख्य सचिव ( चिकित्सा) पार्थ सारथी सेन शर्मा ने जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानिकपुर व खोह स्थित अस्पताल का निरीक्षण कर हकीकत जानी। मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। कई मरीजों से बातचीत की। कुछ स्थानों पर गंदगी मिलने व इलाज की प्रक्रिया सही न मिलने पर फटकार लगाई। कम स्टॉफ की शिकायत को जल्द पूरा कराने का आश्वासन दिया।

बुधवार को मानिकपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेें पैथोलॉजी की जांच में बाधित चल रही सीबीसी जांच के संबंध में सीएमओ से जानकारी ली। पैथॉलॉजी मेंं सभी जांच न होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने दो सौ बेड वाले खोह अस्पताल का भी निरीक्षण किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानिकपुर के अधीक्षक डा. मनीष यादव ने बताया कि तीन डॉक्टर स्पेशलिस्ट, तीन डॉक्टर एमबीबीएस व एक डेंटिस डॉक्टर कार्यरत हैं। जबकि 14 की डॉक्टरों की जरूरत हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *