Spread the love


चित्रकूट। अलग-अलग सड़क हादसे में मां-बेटे समेत छह लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने एक की हालत गंभीर होने पर प्रयागराज रेफर कर दिया।

शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के पथरौड़ी निवासी शकुंतला (46) अपने पुत्र संतोष (25) के साथ गुरुवार की शाम को बाइक से वापस गांव आ रही थी। जैसे ही वह पथरौड़ी मोड़ के पास पहुंची तो सामने से आ रहे बाइक सवार नर्बदा प्रसाद (32) से भिड़ंत हो गई। जिसके चलते तीनों गिरकर घायल हो गए। दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट पहना था।

इसके अलावा पहाड़ी थाना क्षेत्र के कपना निवासी जागेश्वर (25), रचित (24) व विनोद कुमार (34) बाइक से गुुरुवार की दोपहर को मुख्यालय आ रहे थे। जैसे ही वह लोढ़वारा मोड़ के पास पहुंचे तो सामने अचानक जानवर आ गया।

जिसे बचाने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और तीनों गिरकर घायल हो गए। जिन्हें राहगीरों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार जागेश्वर ने हेलमेट नहीं पहना था। घायल जागेश्वर की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर प्रयागराज रेफर कर दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *