Spread the love


बांदा। ईंटा पाथने में मजदूरी कम दिए जाने के विवाद में एक ही परिवार के पांच लोगों को मजदूरों ने लाठी-डंडों और सबरी से पीटकर लहूलुहान कर दिया। पांचों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के छोटी बाजार निवासी किशोरी (42) अपनी पुत्री को लेकर रक्षाबंधन के पर्व में अपने साले मटौंध थाना क्षेत्र के हरिसन थोक मोहल्ले में झल्लू (45) के घर गया था। किशोरी मजदूरों का ठेकेदार भी है। यहां हरिसन थोक निवासी बिहारी अपने साथ 12 मजदूरों को लेकर झल्लू के घर में आ गया।

उसका किशोरी से जुनिहा, फतेहपुर में ईंटा पाथने को लेकर कम मजदूरी देने के मामले में झगड़ा होने लगा। विवाद बढ़ने पर बिहारी व उसके साथियों ने किशोरी पर हमला बोल दिया। उसे बचाने में झल्लू, उसकी बुआ गीता (45), कालीदीन (65) व लल्लू (45) गंभीर घायल हो गए।

सभी घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। किशोरी ने मटौंध थाने में सभी आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मारपीट की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *