Spread the love


Class IV female employee beaten in Chitrakoot, abused and slapped, posted in PWD department

मारपीट करती महिलाएं
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


चित्रकूट जनपद में पीडब्ल्यूडी विभाग में तैनात चतुर्थ क्लास श्रेणी की महिला कर्मचारी से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो पीडब्ल्यूडी विभाग का बताया जा रहा है, जहां विभाग के प्रथम खंड में तैनात चतुर्थ श्रेणी की महिला कर्मचारी को एक दूसरी महिला ने कार्यालय में घुसकर जमकर पीटा है।

आरोपी महिला ने पीड़िता के साथ गाली गलौज करते हुए थप्पड़ों से बौछार कर दी। इसका वीडियो वहां खड़े लोगों ने बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। यह घटना बीते कल की बताई जा रही है। फिलहाल महिला कर्मचारी के साथ मारपीट की वजह का नहीं पता चल पाया है। वायरल वीडियो से विभाग में हड़कंप मच गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *