Spread the love

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ घरना देते हुए अपनी मांगों को लेकर सौपेगा 18 सूत्रीय ज्ञापन….

मोठ (झाँसी) उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेश चंद्र शर्मा के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के समस्त जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर 18  सूत्रीय मांगों को लेकर 4 सितम्बर को धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। जिसमें ब्लॉक मोठ से समस्त अध्यापक एवम अध्यपिको को सम्मलित होने के लिए की गई है। विद्यालयों में ब्लॉक मोठ के पदाधिकारियों द्वारा संर्पक किया गया तथा अधिक से अधिक शिक्षकों को धरने पर पहुंचने के लिए बताया गया। सम्पर्क में मुख्य रूप से ब्लॉक अध्यक्ष आशीष यादव महामंत्री लखन गेवडा, वेतन भोगी सहकारी समिति के डायरेक्टर चन्द्र शेखर कुशवाहा, बरिष्ठ उपाध्यक्ष गौरव निरंजन, कोषाध्यक्ष ब्रजेशपाल,  मीडिया प्रभारी अरविंद वर्मा, जिला मंत्री रितुल त्रिपाठी, संजीव चतुर्वेदी, तहसील प्रभारी मनीष वर्मा, हेमंत यादव, अश्वनी यादव, पवन गुर्जर, विमल यादव, कविता गुप्ता, राजेश विश्कर्मा, विवेक श्रीवास्तव, अजेंद्र यादव, श्याम जी यादव आदि शिक्षको ने विद्यालयों में संपर्क किया गया और 4 सितम्बर को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय झाँसी में समय 2 बजे से होने वाले धरने में पहुंचने के लिए अपील की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *