Spread the love


JP Nadda will reach Chitrakoot: Will visit Kamtanath, Jan Ashirwad Yatra will start, he will also be present

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और अन्य
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


भगवान श्री राम की कर्म स्थली चित्रकूट पर आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंच चुके हैं। हेलीकॉप्टर द्वारा दिल्ली से चलकर चित्रकूट दीनदयाल शोध संस्थान हेलीपैड पर देशमुख नाना जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि समर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की है।

इस दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा और कैबिनेट मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद हैं। भगवान कामतानाथ के दर्शन करने के बाद सियाराम कुटीर में भारत रत्न नानाजी देशमुख की प्रतिमा पर पुष्प भी अर्पित करेंगे।

इसके बाद भाजपा की मध्य प्रदेश क्षेत्र के लिए जन आशीर्वाद यात्रा को मझगवां से हरी झंडी दिखाएंगे। बता दें कि हाल में ही होने वाले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी अपनी कमर कसना शुरू कर दी है। चुनाव के पहले चित्रकूट से यात्रा की शुरुआत की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *