चित्रकूट। तेज धूप व उमस भरी गर्मी के चलते जिला अस्पताल में बुखार, उल्टी दस्त, पेट दर्द व डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। शनिवार को बुखार के चलते मासूम की मौत हो गई, जबकि आठ मरीज बुखार, डायरिया व उल्टी दस्त के भर्ती हुए।
रैपुरा थाना क्षेत्र के अहिरा निवासी दिनेश कुमार का दो वर्षीय पुत्र रितेश को बुखार के चलते शुक्रवार की दोपहर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन पुलिस को सूचना दिए बगैर शव को अपने घर ले गए।
इसके अलावा देवकली निवासी संतोषिया (25), बस स्टैंड निवासी अनिल (45), हरिहरपुर निवासी अजय (22), बछरन निवासी पुष्पराज की 16 वर्षीय पुत्री पलक, अतरौली निवासी मंटू देवी (30), चकवा खंडेहा निवासी रानी देवी (40), सुरौंधा निवासी चंद्रभान का दो वर्षीय पुत्र संतोष व रानीपुर खाकी निवासी रोहिणी (24) को बुखार, उल्टी दस्त, व डायरिया के चलते जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
