मारकुंडी(चित्रकूट)। मारकुंडी थाना क्षेत्र के मानिक पुर इटवा डुडैला मार्ग पर ट्रक ने सड़क किनारे खड़े एक मवेशी को टक्कर मार दी, इससे उसकी मौत हो गई।
इस पर आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम लगाकर विरोध जताया। कहा कि आए दिन सड़कों में घूमने वाले मवेशियों की मौत हो रही है। इनको गोशालाओं में नहीं रखा जा रहा है। आधा घंटे से अधिक जाम लगा रहा।
शनिवार की सुबह मानिकपुर इटवा डुडैला मार्ग में एक अज्ञात ट्रक ने सड़क में खड़े एक मवेशी के टक्कर मार दिया। इससे उसकी मौत हो गई। कुछ देर बार ग्रामीण पहुंचकर जाम लगा दिया।
इस बात की जानकारी होने पर नायब तहसीलदार आलोक कुमार व बीडीओ मानिकपुर धनंजय सिंह सहित थानाध्यक्ष मारकुंडी पहुंच गए। अधिकारियों के समझाने पर लगभग आधे घंटे बाद जाम खुल गया।
