Spread the love


जसपुरा। गलौली गांव में लगी जन चौपाल में ग्रामीणों ने जल शक्ति राज्यमंत्री के सामने बिजली, पानी और सड़क की समस्याओं को उठाया। उन्होंने कहा कि संबंधित विभागों के चक्कर काट-काट कर थक गए। समस्याओं का निस्तारण नहीं होने से गांव के लोगों को हर रोज असुविधाओं का सामना करना पड़ता है।

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने जसपुरा ब्लॉक के गलौली गांव में जन चौपाल लगाई। इस तहसीलदार पैलानी विकास पांडेय व थाना प्रभारी जसपुरा राकेश कुमार सरोज भी मौजूद रहे। गलौली गांव के बालकृष्ण ने विद्युत समस्या उठाई। उन्होंने कहा कि ट्रांसफार्मर नहीं होने से परेशानी है। राजबहादुर सिंह परिहार ने मंदिर में गेट लगवाने की मांग की। इसके साथ ही सोनामऊ मुख्य रोड पर बाजार में इंटर लॉकिंग सड़क को लेकर भी मांग की गई। राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि जन समस्याओं का त्वरित रूप से निस्तारित किया जाए। इस दौरान अधिवक्ता विजय बहादुर सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि जसपुरा महेश निषाद, तिंदवारी ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अजय प्रताप सिंह, भूपत सिंह, राकेश बाजपेई सोनामऊ, बलबीर सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष मैय्यादीन सिंह सिंधनकला मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *