संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Mon, 04 Sep 2023 11:23 PM IST
बबेरू। दहेज में कार और 10 लाख रुपये की मांग को लेकर विवाहिता को अपमानित कर मारा पीटा। पिता ने बबेरू कोतवाली में पति समेत छह लोगों पर दहेज एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
तिंदवारी थाना क्षेत्र के डिघवट गांव निवासी बद्री विशाल ने अपनी पुत्री संगीता की शादी 14 मार्च 2023 को बबेरू के जलालपुर गांव के मजरा पथरौडा निवासी रामकिशोर के साथ की थी। दहेज में अच्छा खासा धन भी दिया था।
शादी के बाद पति रामकिशोर, ससुर रामेश्वर, सास छिद्दी, देवर सोनू व सभाजीत, ननद पूनम सभी मारते-पीटते थे। दहेज में कार और 10 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। कोतवाली प्रभारी पंकज सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर पति समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
