Spread the love


बच्चों का शैक्षिक व बौद्धिक स्तर बढ़ाने के लिए पंचायती राज विभाग की पहल

संवाद न्यूज एजेंसी

ललितपुर। शासन के आदेश पर पांच हजार से ऊपर की आबादी वालों गांवों मेें पंचायती राज विभाग ने पुस्तकालय बनाने का निर्णय लिया गया है। पहले चरण में जनपद की 44 ग्राम पंचायतों में पुस्तकालय बनेगा। पंचायत भवन के बगल में इसके लिए अतिरिक्त कक्ष बनाया जाएगा।

ग्राम पंचायतों में बच्चों का बौद्धिक स्तर बढ़ाने के लिए पुस्तकालय निर्माण का निर्णय पंचायती राज विभाग ने लिया है। इसके तहत प्रथम चरण में 44 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है, शासन ने इसके लिए अतिरिक्त धनराशि नहीं भेजी है। सभी पुस्तकालयों का निर्माण पंचायत निधि से कराया जाएगा।

ग्राम पंचायत में तैनात अभियंता ने इन भवनों की डिजाइन तैयार कर रहे हैं। पंचायती राज विभाग कमरा सहित उसमें फर्नीचर लगाएगा। इसके बाद इस पुस्तकालय में सामान्य ज्ञान व प्रतियोगिता की किताबें रखी जाएंगी। धार्मिक व ऐतिहासिक पुस्तकों का भी संग्रह होगा। इससे गांव के बच्चों के शैक्षिक स्तर में सुधार होगा। एक पुस्तकालय की लागत करीब 12 से 15 लाख रुपये होगी।

इन गांवों में बनेंगी लाइब्रेरी

विकासखंड बार में ग्राम पंचायत बानपुर, बार, कैलगुवां, बरौदाडांग, देवरान, गदयाना, सुनवाहा, विकास खंड महरौनी में ग्राम पंचायत सौजना, सैदपुर, कुम्हैड़ी, साढ़ुमल, गुढ़ा, पठाविजयपुरा, सिंदवाहा, विकास खंड मड़ावरा में ग्राम पंचायत मड़ावरा, नाराहट, गौना, रनगांव, सौंरई, विकास खंड बिरधा में ग्राम पंचायत जाखलौन, बालाबेहट, डोंगराकलां, कल्यानपुरा, बिरधा, धौर्रा, कचनौदाकलां, रजवारा, विकास खंड तालबेहट में ग्राम पंचायत खांदी, पूराकलां, बिजरौठा, थाना, कड़ेसराकलां, बिरधा, पवा, नत्थीखेड़ा, विकास खंड जखौरा की ग्राम पंचायत जखोरा, बांसी, बुढ़वार, हर्षपुर, दावनी, दैलवारा, सिरसी, मुहारा, रानीपुरा शामिल हैं।

जनपद की 44 ग्राम पंचायतों में लाइब्रेरी बनाई जा रही है। पंचायत भवन के पास कक्ष निर्माण कर उसमें इसकी स्थापना की जाएगी। -नवीन मिश्रा, जिला पंचायतराज अधिकारी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *