संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Tue, 05 Sep 2023 12:29 AM IST
चित्रकूट। अलग-अलग सड़क हादसों में चाचा-भतीजा समेत छह लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
भरतकूप थाना क्षेत्र के भैसौंधा निवासी बुद्धबिलास (40) अपने भतीजे सुरेंद्र (22) के साथ रविवार की शाम बाइक से बदौसा से गांव लौट रहे थे। जैसे ही वह गांव के पास पहुंचे तो अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई। दोनों गिरकर घायल हो गए।
इसके अलावा पहाड़ी थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर निवासी कामता प्रसाद (30) व उसकी पत्नी रेखा देवी (25) बाइक से मुख्यालय आ रहे थे। जैसे ही वह अशोह गांव के पास पहुंचे तो बाइक सवार अशोह निवासी रामपाल (25) व लवकुश (30) से भिड़ंत हो गई। इससे चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था।
