नरैनी। विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में शिक्षकों ने बैठक कर डीएम से स्कूलों का समय सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक किए जाने की मांग उठाई।
उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में बच्चे बीमार पड़ रहे हैं और अभिभावक भी गर्मी में बच्चों को स्कूल भेजने से कतरा रहे हैं।
बैठक में जिला प्रभारी एवं अटेवा के जिला संरक्षक अजय कुमार साहू, राम प्रकाश प्रजापति, राजेंद्र, बहादुर विक्रम, राजेश कुमार, आशीष द्विवेदी, अमित तिवारी, अरविंद कुमार कुशवाहा,लखन लाल साहू, संतोष कुमार, अशोक कुमार कुशवाहा व अखिलेश यादव आदि मौजूद रहे।
