संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 05 Sep 2023 12:17 AM IST
बांदा। तिंदवारी ब्लॉक के खप्टिहा कलां ग्राम पंचायत सदस्यों ने शपथ पत्र के साथ जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में फर्जी जॉब कार्ड जरिए मनरेगा 10 लाख रुपये से अधिक का घोटाला करने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है।
कहा है कि गांव में विभिन्न कार्यों में कम से कम 54 लोगों के जॉब कार्डों के जरिए दस लाख 60 हजार रुपये का भुगतान किया गया। ग्राम पंचायत सदस्य नूर जहां सुशीला मोहम्मद कासिम, शब्बीर अहमद और गांव के जगदीश वर्मा ने शपथ पत्र के साथ कहा है कि गांव में मेड़बंधी संपर्क मार्ग, तालाब खोदाई के कार्य बंद होने के बावजूद काम चालू दिखाकर लाखों रुपये की धनराशि का भुगतान किया जा रहा है।
गांव में कुल 978 जॉब कार्ड धारक हैं। इसमें ब्लॉक के अधिकारियों समेत ग्राम प्रधान, रोजगार सेवक, ग्राम विकास अधिकारी की मिली भगत बताई गई है।
