Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

Updated Tue, 05 Sep 2023 12:01 AM IST

परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता पाए, घर के पास पेड़ पर लटका था शव

संवाद न्यूज एजेंसी

ललितपुर/सौजना। सोमवार को एक युवक का शव घर के पास लगे पेड़ पर रस्सी के फंदे पर लटका मिला। परिजन आत्महत्या करने का कारण नहीं बता पाए। उधर, जवान बेटे का शव देख पिता उसके पैरों से लिपटकर रो पड़ा।

कस्बा सौजना निवासी प्रताप सिंह (22) पुत्र चालीराजा का शव सोमवार की सुबह घर के पास आंवले के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। परिजनों ने बताया कि रविवार की रात को प्रताप ने खाना खाया और अपने कमरे में सोने चला गया था। सोमवार की सुबह करीब 5-6 बजे वह सोकर उठा और घर के बाहर निकल गया। करीब एक घंटे बाद गांव के एक व्यक्ति ने प्रताप को घर के पास लगे पेड़ पर फांसी पर लटका देखा तो इसकी सूचना परिजनों को दी।

सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। पिता चालीराजा ने जब बेटे प्रताप को फंदे पर लटका देखा तो वह उसके पैरों से लिपट गया और कोई परेशानी होने पर उसे बताने की बात करते हुए रोने लगा। गांव के अन्य लोगों ने किसी प्रकार चालीराजा को सांत्वना देकर वहां से अलग किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दो भाई-एक बहन में बड़ा था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *