संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Wed, 06 Sep 2023 12:00 AM IST
नरैनी। मौसमी वायरल फीवर थमने का नाम नहीं ले रहा है बिदुवा पुरवा में 24 की संख्या बढ़कर 28 हो गई है। बिल्हरका गांव के मजरा बिदुवा पुरवा में 24 लोगों को अचानक बुखार आने से ग्रामीण भयभीत हैं। सूचना मिलते ही सोमवार को स्वास्थ्य टीम गांव पहुंचकर सर्वे के दौरान 24 लोगों को वायरल फीवर से प्रभावित पाया गया था, जिनकी खून जांच के सैंपल लिए गए थे।
मरीजों को दवा वितरण किया गया था। दूसरे दिन मंगलवार को भी स्वास्थ्य टीम गांव में मरीजों का राहत कार्य करती नजर आई। गांव में चार मरीज और मिले जिसमे संख्या बढ़कर कुल 28 हो गई है।
गांव में सफाई न होने व जलभराव को बीमारी के फैलने का कारण माना जा रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डा विपिन शर्मा ने बताया कि मंगलवार को किशोरी लाल (40), महेंद्र (5), सुरेंद्र (7), अर्चना (30) वायरल फीवर से पीड़ित मिले हैं जिनका टीम द्वारा जांच उपचार किया गया है।
