नरैनी। मुफ्त बालू डलाने को लेकर हुए विवाद में छह लोगों ने पिता समेत दो पुत्रों को लाठी-डंडों से पीटकर गंभीर घायल कर दिया। तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कालिंजर थाना क्षेत्र के तरहटी कालिंजर गांव निवासी संतोष (45) रेहुंची बालू खदान से गधे और ट्रैक्टर से बालू ढोने का काम करता है।
शनिवार को गांव के ही दबंगों ने उससे 10 चक्कर बालू मुफ्त में डलाने की बात कही। इस पर संतोष ने उसे मना कर दिया। इस पर विवाद हो गया। दोनों के बीच मारपीट हो गई। कुछ देर बाद आरोपी अपने पांच साथियों के साथ आया और उसके ऊपर लाठी- डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में संतोष के पुत्र अमित (18) व मोनू (15) भी घायल हो गए।
तीनों को नरैनी सीएचसी भेजा गया। वहां से तीनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घायल पक्ष ने कालिंजर थाने में तहरीर नहीं दी है। कालिंजर थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है।
