बांदा। अपने मायके आई युवती के साथ पड़ोसी दो युवकों ने घर में घुसकर छेड़खानी की। विरोध करने पर जमीन में पटक दिया और दुष्कर्म की कोशिश की। चीख पुकार सुनकर पिता और भाई वहां आ गए। उन्होंने आरोपियों को ललकारा तो पिता के सिर में लोहे की रॉड मारकर घायल कर दिया। भाई को भी डंडों से पीट दिया। इससे तीनों घायल हो गए। घायलों ने कृषि विश्वविद्यालय चौकी में तहरीर दी, लेकिन उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई।
जिला अस्पताल आए तीनों घायलों ने सिर और हाथ की चोट दिखाते हुए कहा कि पुलिस उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है। उन्होंने एसपी को भी प्रार्थना पत्र दिया है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं गई। शहर कोतवाल मनोज शुक्ला ने बताया प्रकरण उनके संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
