Spread the love


चित्रकूट। समाजवादी पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक मुख्यालय स्थित जिला कार्यालय हुई। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से बूथ संगठन को मजबूत करने पर के लिए काम करने के लिए कहा। समाजवादी पार्टी बाबा साहब आंबेडकर वाहिनी की जिला कमेटी घोषित की गई। समिति के जिलाध्यक्ष आरके कुरील को बनाया गया।

रविवार को बैठक में जिलाध्यक्ष शिवशंकर यादव ने कहा कि डॉ. आंबेडकर के बताए गए रास्ते पर समाजवादी पार्टी ने हमेशा कार्य किया है। गठित की गई कमेटी के सदस्य गांव गांव जाकर समाजवादी पार्टी के किए गए कार्यों की जानकारी दें। बाबा साहब आंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव मान सिंह ने कहा कि पार्टी ने सभी वर्गों के हित के लिए कार्य किया है। अनुसूचित जाति वर्ग के हित के लिए कार्य किया है।

इस मौके पर पार्टी महासचिव सत्यनारायण पटेल, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र यादव, मो. गुलाब खा, जगदीश यादव, सीताराम कश्यप, सुभाष पटेल, लवलेश यादव, राजा यादव, ऋतुराज वर्मा, लवकुश अग्रहरि आदि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *