Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा

Updated Tue, 26 Sep 2023 12:18 AM IST

नरैनी। युवक को रास्ते से पकड़ कर एक मकान में ले जाकर बंधक बनाकर मारपीट की। उसके बाद उसे जहर खिला दिया। कोतवाली में तीन आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

कोतवाली क्षेत्र के कस्बा राजीव नगर बांसपोखरी निवासी पंकज ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि 13 सितंबर की शाम छह बजे दुकान बंद करके अपने घर जा रहा था। तभी नहर पट्टी पुलिया के पास कुछ लोग उसे पकड़ कर कस्बे के करतल रोड सुभाष नगर में स्थित एक मकान में ले गए।

वहां गांव का एक युवक पहले ही मौजूद था। तीनों व्यक्तियों ने मिलकर कमरे के अंदर मारपीट की। जान से मारने की धमकी देते हुए जहर खिला दिया। घटना की सूचना मिलने पर परिजनों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज बांदा के लिए रेफर कर दिया गया था। उधर, ग्रामीणों के मुताबिक इस घटना को प्रेम प्रसंग की घटना बताया गया था। कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह गौर ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी सूरज, शिवेंद्र, गंगाराम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *